Mandatory Bank Account Details Submission Under GST
1. FORM GST PMT-09 क्या हैं ?
हाल ही में CBIC (CENTRAL BOARD OF INDIRECT TAXES AND CUSTOMS) ने FORM PMT-09 (CHALLAN) को लेकर आये हैं, जिसका उद्देश्य यह हैं की हमने अगर टैक्स का भुगतान किसी WRONG HEAD में जमा कर दिया हैं तो हम उसे इस PMT-09 (CHALLAN) के माध्यम से AMOUNT को किसी अन्य HEAD में ट्रांसफर कर सकते हैं! चाहे वो टैक्स वाले HEAD, फी वाले HEAD, INTEREST वाले HEAD, पेनलिटी वाले HEAD और या CESS वाले HEAD में करना हो तो हम इन्हे इसके माध्यम से किसी भी HEAD के कॉलम में ट्रांसफर कर सकते हैं! जैसे की मान लीजिये आपको टैक्स IGST में जमा करना था लेकिन अपने गलती से CGST में जमा कर दिया तो इस SITUATION में हम FORM PMT-09 का प्रयोग करके हम उसे IGST में ट्रांसफर कर सकते हैं!
2.FORM GST PMT-09 का प्रयोग किसे और कब करना हैं ?
GST के अंतगर्त REGISTERED सभी TAXPAYERS इसका प्रयोग कर सकते हैं और ELCTRONIC CASH LEDGER में पड़े BALANCE को ट्रांसफर कर सकते हैं! और जब भी हमने WRONG HEAD में टैक्स जमा कर दिया हो तब तब हम इसका प्रयोग कर सकते हैं!
3.FORM GST PMT-09 के बारे में ध्यान देने योग्य बाते:-
(i) यदि कोई भुगतान करने के लिए पहले से ही गलत टैक्स का उपयोग कर लिया गया हो, तो यह फॉर्म उपयोगी नहीं है। यह फ़ॉर्म केवल उन राशियों के हस्तांतरण की अनुमति देता है जो इलेक्ट्रॉनिक कैश LEDGER में उपलब्ध हैं।
(ii) उदाहरण के लिए, यदि GSTR-3B में कोई राशि गलत लिखी गई है, तो इसे ठीक करने का कोई तरीका नहीं है क्योंकि GSTR-3B NON-EDITABLE है। ऐसे मामले में, केवल अगले महीने के रिटर्न में समायोजन किया जा सकता है।
(iii) ELECTRONIC CASH LEDGER का BALANCE आप ELECTRONIC CREDIT LEDGER में ट्रांसफर के लिए नहीं कर सकते हो!
4. FORM PMT-09 FORMAT
Comments